{"_id":"69f66057d2b991493405e3a6","slug":"the-road-from-saxena-chowk-to-nichlaul-was-jammed-people-were-troubled-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176479-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सक्सेना चौक से निचलौल मार्ग लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सक्सेना चौक से निचलौल मार्ग लगा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
सक्सेना चौक पर लगा जाम।
सड़कों पर खड़ी गाड़ियां जाम की समस्या करते हैं उत्पन्न
महराजगंज। शनिवार को जाम की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सक्सेना चौक से लेकर निचलौल मार्ग तक वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम की मुख्य वजह सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियां और बढ़ता यातायात दबाव रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण रास्ते संकरे हो जाते हैं। इसके बाद थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ने पर जाम लग जाता है। वहीं, यदि शहर में कोई रैली या जुलूस निकलता है तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। जाम में फंसे मनोज ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि आए दिन ऐसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि लोगों को बार-बार इस परेशानी का सामना न करना पड़े।
मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया। यातायात थाना प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया। उन्होंने यह भी बताया कि सड़कों पर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।