{"_id":"65020fb709c0c12c7e0df9f4","slug":"the-road-from-gajrahi-dhala-to-naikot-railway-station-is-in-bad-condition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5659-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गजरही ढाला से नईकोट रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गजरही ढाला से नईकोट रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग बदहाल
विज्ञापन
नौतनवां। तहसील क्षेत्र के गांव गजरही के रेलवे ढाले से नई कोट रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। गिट्टियां उखड़ने से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीर परेशान हैं।
अड्डा बाजार से संपतिहा मुख्य मार्ग पर गजरही रेलवे ढाले के पास से नईकोट गांव तक जाने वाला मार्ग लगभग दो किलोमीटर बदहाल है। लगभग आठ वर्ष पूर्व यह मार्ग बनाया गया था। नईकोट रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। गिट्टियां उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां सड़क पर बिखर गई हैं, लेकिन मार्ग का मरम्मत नहीं कराया गया। इस मार्ग से मुडेहरा, छितरापार, कौलही, राजधानी, बैरिया बाजार, पैसिया बाबू, गजरहा, अड्डा, चरका, कोनघुसरी, जमुहरा कला, रामनगर, हनुमानगढिया, धोतियहवा, कजरी, नेपाल के मर्चवार आदि गांव के यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। आने जाने-वाले राहगीरों को परेशानी होती है। नईकोट गांव के जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के दक्षिणी गेट संख्या 33सी को बंद करने के दौरान ग्रामीणों की सुविधा के लिए 2015-16 में रेल पटरी के समानांतर पश्चिम तरफ पक्की सड़क बनाई गई थी। मरम्मत न होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नई कोट के देश दीपक पांडेय का कहना है कि रेलवे स्टेशन जाने का यही मुख्य मार्ग है। मरम्मत कराने के लिए शिकायत किया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ। फैयाज खान ने बताया कि बरसात होते ही गड्ढे में पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है।