फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road from Belsar to Bhuvahi bridge was constructed in Dhani area.

Maharajganj News: निर्माण के एक साल बाद ही जर्जर हो गई सड़क, गड्ढों से राहगीर परेशान

Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The road from Belsar to Bhuvahi bridge was constructed in Dhani area.
धानी बाजार। धानी क्षेत्र में बेलसर से भूवही पुल तक जाने वाली पक्की सड़क इन दिनों बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और कई स्थानों पर टूट जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के चलते दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण संजय चौहान, प्रेम कुमार, राजू, गणेश और श्याम ने बताया कि निर्माण के करीब एक वर्ष बाद ही सड़क कई स्थानों पर टूटने लगी थी। अब सड़क की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर बनी सड़कें भी जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। कई स्थानों पर सड़क धंसने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे लेकिन जिम्मेदारों ने उस समय कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से आवागमन सुचारु होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुनील शाह ने बताया कि सड़क की स्थिति का संज्ञान लिया गया है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed