{"_id":"6ac6b0ab09bf792f280d5273","slug":"the-road-connecting-dozens-of-villages-has-been-in-disrepair-for-years-increasing-problems-during-the-rains-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-186584-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गड्ढों में तब्दील सेखुई-औराटार मार्ग, राहगीरों की बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गड्ढों में तब्दील सेखुई-औराटार मार्ग, राहगीरों की बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन
मिठौरा। सेखुई से औराटार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग वर्षों से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना और भी जोखिम भरा हो जाता है।
यह मार्ग दिघवा, सिंहपुर, हरदी, कोहड़वल समेत जंगल से सटे दर्जनों गांवों के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन का साधन है। ग्रामीण इसी रास्ते से बाजार, ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक आते-जाते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, साइकिल, ई-रिक्शा और अन्य वाहन गुजरते हैं।
ग्रामीण उमेश चौधरी ने बताया कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। मनीष शर्मा, आलोक, रवि और मदन समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की स्थिति खराब होने से सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बोले अधिकारीसेखुई-औराटार मार्ग की बदहाली की रिपोर्ट दिखवाई जाएगी। योजना का ब्योरा लेकर जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
- राजकुमार मिश्र, एक्सईएन, महराजगंज