फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road connected to Nautanwa-Thuthibari route will be repaired.

Maharajganj News: नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग से जुड़ी सड़क की होगी मरम्मत

Fri, 31 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The road connected to Nautanwa-Thuthibari route will be repaired.
महराजगंज। नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग से बभनी, अहिरौली, मर्यादपुर और कोहरगड्डी को जोड़ने वाली लिंक रोड की मरम्मत होगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत कार्य के लिए तैयारी की है। इसपर करीब 30 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौतनवा से लेकर कोहरगड्डी तक जाने वाली यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। मर्यादपुर निवासी विनोद ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति से आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं कोहरगड्डी की निवासी मीना देवी ने कहा कि सड़क बनने के बाद बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में अब परेशानी नहीं होगी। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नवनीत सिंह ने बताया की सड़क की मरम्मत का काम अगले माह से शुरू हाेगा। जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed