{"_id":"68852ff335e84e187a03eb05","slug":"the-review-officers-exam-will-be-held-under-strict-supervision-at-18-centers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155643-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 18 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 18 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा
Sun, 27 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 27 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से होगी। 18 परीक्षा केंद्रों पर 7984 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेंद्र मीणा ने सभी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में जनपद पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ को सौंपी गई है, जो परीक्षा के नोडल अधिकारी हैं।
परीक्षा केंद्र कोतवाली, घुघली, श्यामदेउरवां, भिटौली, चौक एवं फरेंदा थाना क्षेत्रों में स्थित हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ के चलते यातायात बाधित होने की संभावना है।
विज्ञापन
परीक्षा समाप्ति के बाद रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व टैक्सी स्टेंड पर भी भीड़ बढ़ेगी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी। जनपद के छह थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले परीक्षा केंद्रों पर क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है।