फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The responsible people are not aware of the poor condition of the road.

Maharajganj News: आठ किलोमीटर की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, राह चलना मुश्किल

Fri, 09 Oct 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The responsible people are not aware of the poor condition of the road.
परतावल। क्षेत्र के हरपुर तिवारी से सियरहीभार, गोपाला, मुहम्मदपुर, मिर्जापुर पकड़ी होते हुए सिसवा मुंशी तक जाने वाली करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहे हैं। हरपुर तिवारी से सिसवा मुंशी तक जाने वाली इस सड़क से सियरहीभार, कंचनपुर, गोपाला, मिर्जापुर पकड़ी, सिसवा मुंशी समेत आसपास के गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। गड्ढों के कारण आठ किमी की दूरी तय करने में आधा घंटा से अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन

सियरहीभार निवासी घनश्याम दास ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। सड़क पर चलने वाले ऑटो चालक भी मनमाना किराया वसूल करते हैं। धनंजय ने बताया कि हरपुर जाने के लिए यही मुख्य रास्ता है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि बाइक से सफर करने में डर लगता है। कई बार बीच रास्ते में बाइक खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू खान, नियाजुल्लाह, गब्बर, हासिम, अब्दुल्ला समेत ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों छात्र भी इसी मार्ग से पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। गड्ढों के कारण छात्र कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed