फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The real estate businessman has not yet received relief from the investigation.

Maharajganj News: रियल एस्टेट कारोबारी को जांच से अभी नहीं मिली राहत

Fri, 19 Dec 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The real estate businessman has not yet received relief from the investigation.
कसया। रियल एस्टेट कारोबारी आलमगीर अंसारी के आवास और कार्यालय पर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम जमी जांच करती रही। चर्चा है कि रेड हिल्स ग्रुप के सक्रिय कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी रियल एस्टेट कारोबारी आलमगीर अंसारी के आवास और दफ्तर को अपने कब्जे में लेकर कागजातों की जांच-पड़ताल की। वहां किसी भी अन्य व्यक्ति के आने-जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कारोबारी की कंपनी से जुड़े करीबी लोगों से भी जानकारी जुटाने के लिए आयकर विभाग की टीम संपर्क करने रही है। हालांकि जांच करे रहे अधिकारियों में कोई भी सदस्य आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। लंबी चल रही इस कार्रवाई को लेकर शहर के अलावा आसपास के चौराहों पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रहीं।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम मंगलवार की सुबह करीब दस वाहनों से नगर में पहुंची थी, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। उनके सभी ठिकानों पर एवं कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं पर जांच करने की बात सामने आ रही है। लगातार टीम के जमे रहने से उनके करीबियों की भी धड़कने बढ़ रही हैं। आयकर विभाग की बृहस्पतिवार शाम तक अपनी जांच करती रही। सूत्रों के मुताबिक जांच शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed