फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The ration dealers warned of not distributing food grains and depositing the machine.

Maharajganj News: कोटेदारों ने खाद्यान्न न वितरण कर मशीन जमा करने की दी चेतावनी

Thu, 09 Oct 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The ration dealers warned of not distributing food grains and depositing the machine.
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों (कोटेदार) बुधवार को तहसील आ पहुंचे। जहां पर कोटेदारों ने आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसियन के तत्वधान में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित कोटेदारों ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर सात कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमलकिशोर यादव के साथ ही रवि शंकर पटेल, इंदल प्रजापति, मनोज कुमार गुप्ता आदि ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि ब्लॉक क्षेत्र में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कुल 115 सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों है। इन दुकानदारों के ओर से शासन के मुताबिक राशन का वितरण किया जाता है। इतना ही नहीं शासन की ओर से इन दुकानदारों को राशन वितरण का लाभांश भी दिया जाता है। लेकिन पिछले मार्च से सितंबर तक सात महीने का दुकानदारों को लाभांश नहीं दिया गया है। जबकि जिले के अन्य ब्लॉक के दुकानदारों का लाभांश भुगतान कर दिया गया है। उनके साथ हो रहे सौतेला व्यवहार से काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। ऐसे में अगर बंद लाभांश को जल्द भुगतान नहीं कराया गया। तो वह लोग अक्तूबर का राशन वितरण ठप कर ई पास मशीन को तहसील में जमा कर देंगे। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। कोटेदारों की समस्याओं को जल्द समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed