फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The railway road leading to Naikot railway station is in a dilapidated condition.

Maharajganj News: नईकोट रेलवे स्टेशन जाने वाली रेलवे की सड़क जर्जर

Sun, 10 May 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The railway road leading to Naikot railway station is in a dilapidated condition.
शिकायत के बाद भी नहीं किया गया ठीक
विज्ञापन

अड्डा बाजार। गोरखपुर नौतनवा रेलखंड गेट संख्या 35 सी से नईकोट रेलवे स्टेशन के बगल होते बंद गेट 33 सी से जुड़ा रेलवे पिच मार्ग जर्जर अवस्था में पड़ा है। कई बार मरम्मत करने की मांग करने के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया गया, जिससे क्षेत्रीयजन नाराज हैं।

जानकारी के अनुसार, 2014-15 में गेट संख्या 34सी और 33 सी बंद करते वक्त नईकोट, महुआरी, पिपरहिया, परसौनी कला के लोगों ने परेशानियों का हवाला देकर विरोध किया था। रेलवे अधिकारियों ने जनहित में रेल पटरी के समानांतर पश्चिम तरफ गेट 33सी से 35 सी तक पिच मार्ग का निर्माण किया।
विज्ञापन

मगर करीब होने के बावजूद उसे रेलवे प्लेटफार्म से नहीं जोड़ा गया। अशोक सिंह, केशव कमार सिंह, अवधेश सिंह, गणेश यादव, जयप्रकाश शर्मा, उमेश यादव, बच्चा सिंह चौहान, योगेंद्र पांडे, सतीश पांडे ने बताया कि निर्माण के बाद जर्जर सड़क को एक बार भी कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया। वर्षों से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम है कि इस रास्ते कार, टैंपो ई-रिक्शा नहीं जा पाते हैं। जबकि दुरुस्त रहने पर सूखे मौसम में इस रास्ते रेलवे स्टेशन पहुंचना सुगम है। कई बार मौखिक शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी समस्या समाधान करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिक्र करने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) आनंदनगर इशरार अहमद ने कहा कि प्रस्ताव भेजा जाएगा। सेंक्शन हो जाने पर सड़क ठीक करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed