फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The queue for booking is getting longer, refilling is also stalled.

Maharajganj News: बुकिंग के लिए लंबी होती जा रही कतार, रिफलिंग भी ठप

Sat, 14 Mar 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The queue for booking is getting longer, refilling is also stalled.
सिसवा गैस के लिए लगी भीड़। 
छोटा सिलिंडर भरवाने के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में रसोई गैस की किल्लत और आपूर्ति के बदले नियमों के कारण इन दिनों सिलिंडर बुकिंग के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी की कतार लग रही है।
शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेसर्स महराजगंज इंडेन पर भारी भीड़ बुकिंग के लिए पहुंची। भीड़ को संभालने में कर्मचारियों को पसीना छूट गया। आखिरकार शटर बंद कर तीन कर्मचारी बुकिंग के लिए बाहर बरामदे में निकल आए तब कहीं तेजी से बुकिंग के बाद भीड़ छंटी। वहीं रिफलिंग के लिए भी कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण छोटा गैस सिलिंडर देकर लोग भटकते दिखे।
मेसर्स इंडेन महराजगंज का नगर कार्यालय गांधी आश्रम के बगल के आफिस में दोपहर बाद की स्थिति यह थी कि लगभग 300 से अधिक लोग एक ही साथ दफ्तर में बुकिंग कराने पहुंच गए। भीड़ के कारण कर्मचारियों ने शटर बंद किया और कार्यालय परिसर के गलियारे में निकलकर बुकिंग प्रक्रिया पूरी की। सिलिंडर बुकिंग कराने आए नवरत्न चौधरी और मनोज वर्मा ने बताया कि वह लोग बुकिंग के लिए नहीं बल्कि यह जानने आए हैं कि बुकिंग को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी गैस दो-तीन दिन बाद तक पहुंचेगा क्योंकि बुकिंग के बाद सिलिंडर पहुंचाने की अवधि बढ़ाकर 21 दिन हो गई है। गोपाल पांडेय व अंकित ने बताया कि वह लोग आधा घंटा के बाद बुकिंग कराने में सफल हुए क्योंकि भीड़ बहुत थी।
विज्ञापन

कॉमर्शियल आपूर्ति बंद, नहीं हो रही रिफलिंग
पिछले दो दिनों से घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कंपनियों ने काॅमर्शियल सिलिंडर आपूर्ति ठप कर दी है। इसके कारण काॅमर्शियल सिलिंडर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट से गायब हो चुके हैं। अधिकतर होटल व रेस्टोरेंट घरेलू सिलिंडर के सहारे किसी तरह अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। काॅमर्शियल गैस की आपूर्ति न होने के कारण नगर में रिफलिंग का कारोबार बंद हो गया है। उद्योग विभाग मोड़ पर स्थित गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान चलाने वाले रोहित ने बताया कि सबेरे से 12 लोगों को लौटा चुके हैं। जब काॅमर्शियल सिलिंडर मिल ही नहीं रहा है तो रिफल कैसे करें। छोटा सिलिंडर लेकर पैदल घूमते मिले बुजुर्ग तीरथ ने बताया कि घंटे भर से परेशान हैं। रिफिल कहीं नहीं हो रहा है। अब तो लकड़ी का ही सहारा है। वहीं मेडिकल संचालक कुलदीप ने बताया कि वह आठ दिन बाद आज छोटा सिलिंडर भरवाने में सफल हुए लेकिन इसके लिए परतावल जाना पड़ा जहां 150 रुपये किलो रिफिल किया गया। काॅमर्शियल सिलिंडर वितरण प्रभावी रहता तो ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न होती। बड़ा सिलिंडर मिलने तक छोटे से काम हो जाता लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही किराए पर रहे युवाओं को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गैस की कहीं कोई कमी की स्थिति अब तक नहीं है। सिलिंडर मिलने की अवधि सिर्फ त्वरित की जगह 21 दिन किया गया है। कॉमर्शियल सप्लाई दो दिन ठप जरूर रही, लेकिन आज देर रात तक कामर्शियल सिलिंडर भी जनपद की एजेंसियों तक पहुंच जाएंगे। लोगों को चाहिए कि वह धैर्य रखें और जरूरी नहीं तो भीड़ का हिस्सा न बनें।
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed