{"_id":"6207f72c9ba46212276f64bc","slug":"the-presence-of-panchayat-assistants-being-checked-on-gram-gaurav-app-maharajganj-news-gkp4267411200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम गौरव एप पर जांची जा रही पंचायत सहायकों की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम गौरव एप पर जांची जा रही पंचायत सहायकों की उपस्थिति
विज्ञापन

महराजगंज। विकास विभाग की ओर से विकसित ग्राम गौरव एप से कार्यों के साथ-साथ पंचायत सहायकों की उपस्थिति भी जांची जाएगी। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने सहायक जिला पंचायत अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। वह प्रतिदिन एप के माध्यम से उपस्थिति जांचेंगे तथा रिपोर्ट भी तैयार करेंगे।
जिले की 882 में से 867 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती कर दी गई है, जबकि 15 ग्राम पंचायतों का मामला अभी अधर में लटका है। जो पंचायत सहायक तैनात हैं, उन्होंने विभाग के निर्देश के मुताबिक अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। हालांकि, अभी मूल कार्य में पूरी तरह सक्रियता नहीं आई है। माना जा रहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया के बीतने के उपरांत उनके कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। नियमित रूप से मौजूद रहकर वे विभागीय निर्देश के मुताबिक दायित्वाें का निर्वहन कर रहे हैं। इसका पता लगाने के लिए विकास विभाग ने ग्राम गौरव एप विकसित किया है। सभी से इसी के माध्यम से अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि ग्राम गौरव एप के माध्यम से प्रतिदिन पंचायत सहायकों की उपस्थिति जांची जा रही है।