फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The police detained three people upon receiving information about a planned candlelight march.

Maharajganj News: कैंडिल मार्च निकालने की सूचना पर पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

Thu, 23 Jul 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The police detained three people upon receiving information about a planned candlelight march.
फरेंदा। बृजमनगंज में बुधवार शाम छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कैंडल मार्च निकालने की सूचना प्रसारित करने पर पुलिस ने तीन युवाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में शशिभूषण अग्रहरी के नेतृत्व में बुधवार शाम कस्बा में कैंडिल मार्च निकालने की सूचना प्रसारित किया गया। जिसको भीम आर्मी के दो कार्यकर्ताओं ने भी प्रसारित किया। बृजमनगंज पुलिस ने सूचना को संज्ञान लेते हुए शशिभूषण अग्रहरी, कन्हैया कुमार व अमित कुमार को उनके आवास से हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

शशिभूषण अग्रहरी ने कहा कि जब शासन-प्रशासन द्वारा संविधान के मौलिक अधिकार को नहीं मानना है तो सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब की तस्वीर व प्रतिमा को भी हटा देने चाहिए। घटनाओं का शांतिपूर्ण विरोध करने पर पुलिस थाने पर ला कर बैठा दे रही है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा बताया कि युवाओं को प्रदर्शन से रोकने के लिए थाने लाया गया। निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed