फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The pole fell due to the storm, electricity was cut off in many villages

Maharajganj News: आंधी से गिरा पोल, कई गांवों की बिजली गुल

Mon, 28 Apr 2025 06:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Apr 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
The pole fell due to the storm, electricity was cut off in many villages
मिठौरा। क्षेत्र के मिठौरा और बरोहिया के बीच रविवार की रात भारी बारिश और तेज आंधी से सड़क के किनारे विद्युत पोल गिरने से मिठौरा विद्युत उपकेंद्र के दर्जनों गांवों में रविवार रात अंधेरा छाया रहा। सोमवार को भी पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिन भर विद्युतकर्मी पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

रविवार की शाम मिठौरा क्षेत्र में तेज आंधी पानी से मिठौरा और बरोहिया के बीच पांच पेड उखड़कर गिर गए थे। इसमें से एक पेड़ बिजली के पोल पर गिरने से पोल भी गिर गया, जिससे रविवार की रात से ही मिठौरा क्षेत्र के बरोहिया, मधुबनी, मोरवन, हरखोड़ा, बंसवार सहित दर्जनों गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस दौरान ग्रामीण मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए भटकते रहे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बिजली और इलेक्ट्रानिक की दुकानें बंद रहीं। विद्युत उपकेंद्र मिठौरा के अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने बताया कि गिरे हुए पोल को लगाया जा रहा है, जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed