नाली साफ कराने के लिए गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। गौरा गांव के रहने वाले लोगों ने मंगलवार को गांव में नाली साफ कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। नाली की सफाई करने में सफाई कर्मियों को रुचि नहीं है।
ज्ञापन सौपने आए गोविंद, बसंती, अरवारी, संगीता, विमला आदि ने कहा कि गांव से निकला हुआ गंदा पानी नाली में रूका हुआ है। पोखरी से पहले नाली को मिट्टी डालकर भर दिया गया है। इसे साफ करने की जहमत सफाई कर्मी नहीं उठा रहे हैं। अगर कोई नाली सफाई करने की बात करता है तो उसे बंद करने वाले झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। नाली की सफाई नहीं होने से बदबू के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। संक्रामक रोगों के चपेट में आने का खतरा भी बढ़ गया है।