फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The people of Nagaraj jam

नाराज गांव वालों ने लगाया जाम

Sun, 03 Dec 2017 12:17 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 03 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
The people of Nagaraj jam
नाराज गांव वालों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। खाद्यान्न न मिलने से नाराज विकास खंड धानी के बरगाहपुर ग्रामसभा के लोगों ने शनिवार को सुबह लेहड़ा स्टेशन - धानी मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध - प्रदर्शन किया। यातायात जाम के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। आसपास के जागरूक लोगों ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। प्रदर्शन के बाद लोगों ने कोटेदार के िखलाफ डीएम से शिकायत करने की बात कही। यातायात जाम में शामिल लोगों का आरोप था कि कोटेदार की तरफ से नवंबर माह में खाद्यान्न वितरित नहीं किया गया है। कोटेदार की तरफ से शनिवार को खाद्यान्न देेने का भरोसा दिलाया गया थे।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह जब गांव के लोग कोटेदार के यहां पहुंचे तो खाद्यान्न नहीं मिला। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम किया। गांव के रामनरायन यादव का कहना था कि इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कोटेदार पर खाद्यान्न वितरित करने में आनाकानी करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

उधर, कोटेदार संजय का कहना था ‌िक करीब कार्डधारकों को खाद्यान्न नहीं वितरित किया जा सका है। शनिवार को सुबह आवश्यक कार्य से कहीं जाना पड़ गया। इसलिए खाद्यान्न नहीं वितरित किया जा सका। जिन लोगों को खाद्यान्न नहीं मिल पाया है, उन्हें अगले दिन दे दिया जाएगा। राशन वितरण में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। सड़क जाम करने वालों में मुख्य रूप से गोमती, विनोद भारती, शांति, मुसई, रंगीलाल, मिठाई, गुंजा देवी, पार्वती, मालती, तारा, मंजू, शांति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed