{"_id":"6a384a0afea4b46da8053f34","slug":"the-partnership-between-the-department-and-transporters-is-strengthening-through-the-yellow-plate-app-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179650-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: येलो प्लेट एप से मजबूत हो रही विभाग व ट्रांसपोर्टरों की साझेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: येलो प्लेट एप से मजबूत हो रही विभाग व ट्रांसपोर्टरों की साझेदारी
विज्ञापन
लोकल ट्रांसपोर्टरों के लिए ओला व उबर जैसा प्लेटफार्म
एप के बारे में ट्रांसपोर्टर व लोकल यूनियन को जागरूक कर रहे हैं विभाग के कर्मचारी
महराजगंज। परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टरों के साथ साझेदारी को मजबूत करने के लिए तकनीकी नवाचार किया है। विभाग की तरफ से विकसित कराया गया येलो प्लेट एप स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को ओला व उबर जैसा डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। विभागीय कर्मचारी इस नए एप के बारे में ट्रांसपोर्टर व लोकल यूनियन को जागरूक कर रहे हैं।
एआरटीओ कार्यालय के मुताबिक, जनपद में 20300 कामर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। येलो प्लेट एप स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को विभागीय नेटवर्क देगा। विभागीय निर्देश मिलने के बाद कर्मी ट्रक व प्राइवेट वाहन यूनियन के पदाधिकारियों को इस एप की खासियत बताकर जोड़ रहे हैं।
संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की जरूरतों और सुविधाओं का विभाग विशेष ध्यान दे रहा है। विभाग की अधिकांश सेवाएं पहले से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। चालान निस्तारण, आरसी, बीमा और टैक्स भुगतान की सुविधा ऑनलाइन दी जा रही हैं। अब येलो प्लेट एप से प्रदेश के सभी ट्रांसपोर्टरों को एक मंच पर लाया जा रहा है। जिससे एक ही नेटवर्क से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था संचालित हो और सहूलियत बढ़े।
विज्ञापन
वर्जन
येलो प्लेट एप राज्य परिवहन विभाग की तरफ से विकसित किया गया है। यह लोकल व प्रदेश के बड़े ट्रांसपोर्टरों को एक विभागीय मंच व नेटवर्क देने का काम कर रहा है।
- मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ महराजगंज