फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The participants were trained on the methods of preparing various products related to fruit preservation and food processing.

Maharajganj News: रोजगारपरक प्रशिक्षण में युवाओं को सिखाया खाद्य प्रसंस्करण

Fri, 09 Oct 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The participants were trained on the methods of preparing various products related to fruit preservation and food processing.
महराजगंज। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से घुघली विकासखंड के भिटौली गांव में दो दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सात और आठ अक्तूबर को आयोजित प्रशिक्षण में 30 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फल संरक्षण और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े विभिन्न उत्पाद तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, पैकेजिंग और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री के जरिये आय बढ़ाने की जानकारी दी। विभिन्न उत्पाद तैयार करने का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित करने के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर ग्राम प्रधान ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण युवाओं को कौशल विकसित कर आत्मनिर्भर बनने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed