फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The parents had gone to work, and both children died.

Maharajganj News: काम पर गए थे माता-पिता, दोनों बच्चों की हो गई मौत

Thu, 07 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The parents had gone to work, and both children died.
बच्चों की मौत के बाद जिला अस्पताल में पहुंचे परिजन।  
मंगलवार की रात गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत का मामला
विज्ञापन

20 दिन पहले परिवार के साथ किराए के कमरे में आए थे डब्लू साहनी
लोन पर ई रिक्शा निकाला कर घर का चलाता था खर्चा
महराजगंज। रोजी-रोटी की तलाश में सदर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रह रहे डब्लू साहनी दो बच्चे थे और बुधवार को दोनों की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। महज 20 दिन पहले ही परिवार नए कमरे में आया था। दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम त्रिमुहानी घाट पर बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी टोला महलगंज में मंगलवार की रात एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बागापार क्षेत्र स्थित बीट नर्सरी के निवासी डब्लू साहनी हाल ही में अपने परिवार के साथ चेहरी टोला महलगंज में किराए के मकान में रहने आए थे। करीब 20 दिन पहले ही उन्होंने यहां शिफ्ट होकर नया जीवन शुरू करने का प्रयास किया था। डब्लू साहनी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जीवन उम्मीद के मुताबिक बेहतर हो रहा था। इसी बीच मंगलवार को यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

डब्लू साहनी ने बताया कि उनके दो बेटे थे बड़ा बेटा राज (5) और छोटा बेटा आयुष (4)। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे दोनों बच्चे घर के पास खेलते-खेलते उस स्थान पर पहुंच गए, जहां ईंट पथाई के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था। खेलते समय दोनों बच्चे अचानक उस गड्ढे में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिमुहानी घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। बागापार में खर्च चलाना मुश्किल होने के कारण डब्लू साहनी चेहरी आए थे, जहां उन्होंने किराए पर मकान लेकर और ई-रिक्शा लोन पर लेकर किसी तरह घर चलाने की कोशिश शुरू की थी। लेकिन इस हादसे ने उनके जीवन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। बुधवार देर शाम करीब 6 बजे दोनों मासूम भाइयों का अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय लोग मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है और लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगल दुबई उर्फ चेहरी में दो मासूम बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत के मामले में स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। दुखद हादसे को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा राहत मद से चार-चार लाख रुपये की सहायता दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed