{"_id":"67e93c8402016bab490375cc","slug":"the-parents-caught-the-young-man-who-was-kidnapping-the-teenager-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-145811-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी को भगाकर ले जा रहे युवक को माता-पिता ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी को भगाकर ले जा रहे युवक को माता-पिता ने पकड़ा
Sun, 30 Mar 2025 06:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 30 Mar 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की ही रहने वाली 17 वर्षीय प्रेमिका को भगाकर ले जा रहा था। तभी गांव के पास ही लड़की के माता-पिता ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोप बादल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह गांव का ही एक युवक अपनी प्रेमिका को भगाकर ले जा रहा था। तभी किशोरी के माता-पिता ने दोनों को गांव के पास से रोक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक और किशोरी का प्रेम-प्रसंग काफी समय से चल रहा था। लड़की के माता-पिता को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद प्रेमी युगल ने घर से भागने की योजना बनाई थी। गांव वालों और परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मामले को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मां की तहरीर के आधार पर आरोपी बादल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, किशोरी की मां के तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद