फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The pandal resonated with the hymns of Ganpati Bappa Morya

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पंडाल

Sat, 03 Sep 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The pandal resonated with the hymns of Ganpati Bappa Morya
परतावल क्षेत्र के श्यामदेउरवां में स्थापित गणेश प्रतिमा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पंडाल
विज्ञापन

जनपद में श्री गणेशोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की
महराजगंज/परतावल। जिले में श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में जिला परिषद मार्केट में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा की। वीरबहादुर नगर मोहल्ले के अलावा घरों में भी भगवान गणेश की मनोरम झांकी सजायी गई है।
श्यामदेउरवां में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेश की पूजा की। आचार्य पं. ध्यान चंद द्विवेदी ने पूजन-अर्चन के साथ भगवान गणेश की आरती संपन्न कराया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्यामदेउरवां में प्रत्येक वर्ष पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। दो वर्ष कोरोना के कारण सार्वजनिक रूप से गणपति पूजन पर रोक रहा। इस वजह से श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना की। इस वर्ष कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद लोगों में गणेश पूजा महोत्सव को लेकर उत्साह दिखा। शिव मंदिर प्रांगण में विघ्नहर्ता गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई और पूजा अर्चना की शुरूआत हुई। आयोजन समिति के सदस्य राहुल जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक दिन प्रात: 07 बजे पूजन प्रारंभ हो जाता है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तथा रात 08 बजे से 12 बजे तक मानस वक्ता राजनन्दन स्वामी क ी ओर से प्रवचन किया जाता है। तीन सितंबर को दिन में कन्या पूजन व रात्रि में झांकी के साथ भगवती जागरण का आयोजन होगा। इस दौरान मनीष चौधरी, धीरज चौधरी, अजय सिंह, राज अग्रवाल, अमन, आदित्य, अर्जून, सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed