फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The overloaded vehicles are speeding by disregarding the rules.

Maharajganj News: नियम ताक पर रख ओवरलोड वाहन भर रहे फर्राटा

Fri, 12 Jan 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 12 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The overloaded vehicles are speeding by disregarding the rules.
सोनौली कस्बे में ओवरलोड ट्रक
महराजगंज। नियम कानून ताक पर रखकर ओवरलोड गाड़ियां बिना रोकटोक फर्राटा भर रही हैं। नौतनवा क्षेत्र में सैकड़ों ट्रकें गिट्टी, बालू, लोहा, चावल गेहूं सहित तमाम सामान ओवरलोड ढो रहे हैं। सोनौली सीमा पर चालकों पर कार्रवाई तो दूर उनको बकायदे जाने को हरी झंडी दे दी जाती है। इस खेल में रोजाना लाखों रुपये के राजस्व की चपत लग रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौतनवा रेलवे माल गोदाम सहित अन्य जिले से प्रतिदिन करीब दो सौ ओवरलोड ट्रकें सोनौली सीमा से होकर नेपाल जाती हैं। इसमें मानक से दो तीन गुना से अधिक माल लोड रहता है। भैरहवा भंसार कार्यालय के अनुसार भारत से प्रतिदिन करीब दो सौ ट्रकें नेपाल जाते हैं। कभी कभार कार्रवाई कर अधिकारी खामोश हो जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं करीब दर्जन भर ऐसी प्राइवेट बसें हैं जो सोनौली से गोरखपुर के रोजाना ओवरलोड सवारियां लेकर जाती हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। दूसरी तरफ नौतनवा मंडी से लगाए तमाम जगहों पर मिलों से ओवरलोड ट्रक जाते हैं। लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहन से दुर्घटना होने की आशंका ज्यादा रहती है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इसपर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार का कहना है कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। समय समय पर अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed