फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The opposition is harassing with an attempt to grab land, get justice

Maharajganj News: जमीन कब्जाने के प्रयास के साथ प्रताड़ित कर रहा विपक्षी, दिलाएं न्याय

Sun, 03 Sep 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The opposition is harassing with an attempt to grab land, get justice
- जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के निदान के लिए दौड़ रहे लोगों ने बताई अपनी पीड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। साहब, विपक्षी जमीन कब्जाने के प्रयास के साथ ही प्रताड़ित करने में जुटा है। उससे बचने के लिए थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक का चक्कर लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय दिलाएं।
सदर तहसील सभागार में हुए जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को पीड़िता व सदर कोतवाली के नेता सुरहुरवा की रहने वाली रिंका देवी ने कुछ इस ढंग से अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है, विपक्षी दबंग है एवं प्रभाव का इस्तेमाल कर उसकी जमीन को कब्जाना चाहता है। जिस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। दूसरा मामला सदर तहसील के ग्राम कामता बुजुर्ग के कतवारू का रहा, जिसमें तहसीलदार के आदेश पर क्षतिपूर्ति दिलाने व बेदखली की कार्रवाई करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि उनकी भूमि ग्राम सभा के खाते में दर्ज है, जिस पर गांव की एक महिला की ओर से अतिक्रमण कर लिया गया। मामले में कई बार दौड़ने के बाद तहसीलदार के न्यायालय ने अतिक्रमणकारी को क्षतिपूर्ति वसूली देने व बेदखली की बात कही, मगर अभी तक यह कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तीसरे मामले में राजमंदिर के रहने वाले दिग्विजय ने गांव में अपात्रों को प्रधानमंत्री शहरी आवास का लाभ दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी व 23 अगस्त को मुख्य विकास अधिकारी से भी शिकायत की गई थी, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौथा मामला घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम गाेपाला के महेंद्र प्रसाद का रहा। उन्होंने बताया कि उनके बाग की भूमि पर लेखपाल व प्रधान की ओर से जबरिया गिट्टी गिरवा दी गई, मना करने पर वे नहीं मान रहे हैं। तहसील स्तर से रिपोर्ट लगने के बाद भी गिट्टी को हटाने में रुचि नहीं ली जा रही है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के आदेश का कोई मतलब नहीं रह गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 152 मामले, 25 निस्तारित
जिले के सभी चार तहसील सभागारों में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल 152 मामले आए, जिनमें से 25 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। सदर तहसील में आए 16 में से दो मामलों का निस्तारण हुआ। नौतनवां तहसील में आए 53 में से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। निचलौल तहसील में उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में आए नौ में से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। फरेंदा तहसील में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में आए 74 में से 15 मामलों का त्वरित रूप से निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed