फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The one who committed rape on the pretext of marriage was caught

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला दबोचा

Sat, 20 Jan 2024 07:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Jan 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
The one who committed rape on the pretext of marriage was caught
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को बसंतपुर के डीह टोला के पास स्थित पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते तीन जनवरी की शाम करीब चार बजे घर पर बिना कुछ बताए कहीं चली गई। किशोरी के पिता ने बताया कि कुछ समय बीतने पर जब वह वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल रका। पुलिस की जांच में सामने आया कि एक युवक शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा का बढ़ोत्तरी करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी। घुघली थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने आरोपी ऋषिकेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed