फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The one she fell in love with and left her husband and children, she too left her helpless.

Maharajganj News: जिसके प्यार में पड़कर पति-बच्चों को छोड़ा, उसने भी छोड़ दिया बेसहारा

Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The one she fell in love with and left her husband and children, she too left her helpless.
शादी का झांसा देकर पांच माह तक किया शोषण, मारपीट कर जबरन कराया गर्भपात
विज्ञापन

परतावल। महज पांच महीने पहले संपर्क में आए युवक की मीठी-मीठी बातों से प्रभावित होकर दो बच्चों की मां नई जिंदगी के सपने लेकर अपना परिवार छोड़कर उसके साथ चली गई। लेकिन जिस प्रेमी पर उसने भरोसा किया, उसने उसके सपने को तोड़ दिया। उसका शोषण किया, गर्भपात कराया और मारपीट कर बेसहारा छोड़ दिया। भिटौली थाना क्षेत्र की रहनेवाली पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

महिला की शादी 2019 में महिला की शादी हुई थी। पांच और तीन वर्ष के दो बच्चे हैं। छह दिन पहले ही प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। रविवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, करीब पांच माह पहले दूसरे गांव का एक युवक उसके संपर्क में आया। उसकी बातों से वह इतना प्रभावित हुई कि अक्सर उससे बातें होने लगीं। धीरे-धीरे वे दोनों बहुत करीब आ गए। इसके बाद शादी का भरोसा देकर युवक उसे अपने साथ आंध्रप्रदेश ले गया। वहां उसने उसका यौन शोषण किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई, तो उसने गर्भपात कराने को कहा। मना करने पर उसने जबरन गर्भपात करवा दिया। मारपीट भी की। इसके बाद वह उसे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। महिला के अनुसार, किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और पूरी बात परिवार को बताई। इसके बाद उसने भिटौली थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed