फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The objective of Sankalp Yatra is to make people aware about the schemes.

Maharajganj News: योजनाओं के प्रति लाेगों को जागरूक करना संकल्प यात्रा का उद्देश्य

Mon, 27 Nov 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 27 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
The objective of Sankalp Yatra is to make people aware about the schemes.
महराजगंज। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। विभागीय कर्मी स्वयं व प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि रविवार को पांच एलईडी वैन के माध्यम से नौतनवां ब्लॉक के हनुमान गढि़या व बड़हरा, परतावल के सोनकटिया व परसौना, फरेंदा के गढ़वा व महदेवा दूबे, निचलौल के लोढि़या व रमपुरवां एवं सदर के कृतपिपरा व पकड़ी खुर्द में लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। ब्लॉक स्तरीय कर्मियों की ओर से लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। 24 जनवरी तक चलने वाले इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक योजनाओं की जागरूकता फैलाने का कार्य होगा।
विज्ञापन

ड्रोन के माध्यम से कराया गया छिड़काव
सहकारिता विभाग के सहयोग से किसानों के खेतों में नैनो डीएपी का छिड़काव भी ड्रोन के माध्यम से कराया गया। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि गांवों में पात्रों व वंचितों को चिह्नित करते हुए कृषि विभाग की योजनाओं से उन्हेंं जोड़ने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed