फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The night was spent in terror while monitoring, with concerns over safety.

Maharajganj News: निगरानी करते हुए दहशत में गुजरी रात, सुरक्षा पर चिंता

Fri, 19 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The night was spent in terror while monitoring, with concerns over safety.
वनटांगिया कंपार्ट 24 में घायल बालिका के घर मौजूद वन कर्मियों की टीम। स्रोत  ग्रामीण
महराजगंज/ निचलौल। मधवलिया वन रेंज के जंगलों के बीच स्थित वनटांगिया कंपार्ट 24 में मंगलवार की आधी रात को घर के अंदर सो रही प्रियंका (15) पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। बुधवार की रात लोगों ने पहरेदारी करके गुजारी। वहीं ग्राम वासियों को सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

मवेशियों समेत स्वयं की सुरक्षा के लिए लोग निगरानी में जुटे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वन कर्मी भी क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा के लिए जागरूक करते रहे। जानकारी के अनुसार, घायल बालिका प्रियंका का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक बालिका के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन दूसरी ओर लोगों के अंदर अभी भी तेंदुए की दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

हालांकि वन कर्मियों की टीम बस्ती में डेरा डाले हुए है और तेंदुए पर निगरानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण मुलायम यादव, राजेश, विजय, राजकुमार, रोशनलाल, चंद्रशेखर आदि ने बताया कि बस्ती में आकर तेंदुए का हमला यह नया नहीं है। बल्कि इससे पहले भी तेंदुआ पालतू जानवरों और लोगों पर हमले कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन ग्राम मधवलिया वन रेंज के घने जंगलों के बीच स्थित है। यही कारण है कि तेंदुए अक्सर जंगलों से निकलकर आबादी से सटे खेतों में शिकार की तलाश में आकर छिपे रहते हैं।
इतना ही नहीं सुनसान मिलने पर बस्ती के अंदर घुसकर हमला भी कर देते हैं। बस्ती के अंदर तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी से लोग काफी डरे थे। उन लोगों में दहशत तो तब बढ़ने लगी जब तेंदुआ आधी रात में बस्ती के अंदर दाखिल होकर एक घर में घुस गया। घर के अंदर सो रही प्रियंका को मच्छरदानी के साथ दबोच करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया। इन लोगों ने बस्ती के चारों को तार से घेराबंदी कराने की मांग की।
मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि घायल बालिका प्रियंका का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में में चल रहा है। बालिका के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। घायल बालिका के परिजनों से वार्ता कर जानकारी ली जा रही है। इतना ही बेहतर तरीके से इलाज कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। घायल बालिका के घर पर वन कर्मियों की टीम मौजूद है।

वनटांगिया के अंदर रहने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वह घर के अंदर दरवाजा बंद करके सोए। बरामदे और खोजे जगहों पर न सोए। इसी तरह अपने मवेशियों को भी सुरक्षित रखे। अगर रात में जरूरत पड़ने बाहर झुंड के साथ निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed