फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The night passed in the shadow of terror, the leopard again roared in the neighborhood

Maharajganj News: दहशत के साये में गुजरी रात, पड़ोस में फिर दहाड़ा तेंदुआ

Fri, 16 Dec 2022 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 04:50 PM IST
सार

मरचहवा टोले में शाम से ही लोग घरों में दुबक गए। बच्चे और महिलाओं ने तो झपकी ली, लेकिन पुरुषों ने पूरी रात जागकर गुजारी। उधर, रात करीब 11:30 बजे तेंदुआ पुरैनिया टोले में किसमती देवी के घर सामने दिखा। वहां वह आराम से बैठा था। थोड़ी दूरी पर टिन शेड में बुजुर्ग फूला देवी सोई हुई थी।

विज्ञापन
The night passed in the shadow of terror, the leopard again roared in the neighborhood
साधु साहनी तेंदुए के हमले में घायल होने के बाद घर पर हाल पूछने पहुंचे लोग।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

तेंदुए के हमले से भयभीत नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के मरचहवा टोले के लोग बुधवार की रात चैन से सो नहीं सके। शाम से ही घर में दुबके लोग देर रात तक एक-दूसरे को फोन कर हालचाल लेते रहे। गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इन सबके बीच, तेंदुआ पड़ोस के पुरैनिया टोले में पहुंच गया। जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने जगह-जगह आग जलाई और शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह तेंदुए के पद चिह्न देख उसके जंगल की ओर चले जाने का अनुमान लगाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मरचहवा टोले में शाम से ही लोग घरों में दुबक गए। बच्चे और महिलाओं ने तो झपकी ली, लेकिन पुरुषों ने पूरी रात जागकर गुजारी। उधर, रात करीब 11:30 बजे तेंदुआ पुरैनिया टोले में किसमती देवी के घर सामने दिखा। वहां वह आराम से बैठा था। थोड़ी दूरी पर टिन शेड में बुजुर्ग फूला देवी सोई हुई थी। इसी दौरान मरचहवा के विनय उधर से गुजरे तो टॉर्च की रोशनी में थोड़ी दूरी पर तेंदुआ बैठा दिखा।
विज्ञापन


वह चुपके से सबको घर के अंदर ले गए और फाटक बंद कर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ दहाड़ते हुए अंधेरे में गुम हो गया। तेंदुए के आने की सूचना पाकर गांव के लोगों ने शोर मचाकर और आग जलाकर उसे भगाने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार की सुबह घर सामने तेंदुए का विष्ठा दिखा। चंद्रावती, सीमा ने बताया कि तेंदुए के जाने के बाद भी लोगों में भय व्याप्त रहा। रातभर लोग सो नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पांच घंटे चला तलाशी अभियान, हाथ नहीं आया तेंदुआ

मरचहवा टोले में बुधवार को किसानों पर हमले के बाद तेंदुआ डूडी नाले में छिप गया था। वन कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुए का पता नहीं लगा पाए। शाम में छह बजे डीएफओ पुष्प कुमार कांधला मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। रात 11 बजे तक तेंदुए की तलाश होती रही, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। एसडीएम दिनेश मिश्रा ने बताया कि वन कर्मियों की टीम तेंदुए की तलाश में लगी हुई है। उन्होंने गांव के लोगों से सचेत रहने और घर से अकेले न निकलने की अपील की है।

खेत में काम करने नहीं पहुंचे किसान
महराजगंज। किसानों पर तेंदुए के हमले के बाद मचरहवा टोले में बृहस्पतिवार को सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घर में दुबके रहे। किसान भी खेत में काम करने नहीं गए। टोला निवासी आलमगीर ने बताया कि घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। किसान नर्वदा दूबे, अर्जुन ने कहा कि खेत की तरफ जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। पता नहीं कब तेंदुआ हमला कर दे।

चार घायलों को मिली छुट्टी, दो का चल रहा इलाज
मरचहवा टोले में बुधवार दोपहर तेंदुए के हमले में घायल छह किसानों में चार बृहस्पतिवार को अस्पताल से घर चले आए, जबकि दो का इलाज चल रहा है। उनकी सेहत ठीक है। तेंदुए के हमले में घायल फुरतल्ली और बरखु जिला अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उधर, रतनपुर सीएचसी में भर्ती मुन्नर, साधु सहानी, खुशलैन निशा, रंजीत को छुट्टी मिल गई है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश यादव ने बताया कि घायलों को जरूरी दवा की गई है। कुछ दिन दवा खाने और मरहम पट्टी कराने के बाद घाव भर जाएंगे। अस्पताल से लौटने के बाद घर पर आराम कर रहे साधु ने कहा कि जान बच गई यही बहुत है। घाव तो भर जाएंगे। उधर, गांव पहुंचे कानूनगो रसीद खां तथा लेखपाल अनुराग कुमार ने घायल साधु सहानी व अन्य से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed