{"_id":"665902fa0f7e6eef340d9e84","slug":"the-next-king-of-maharajganj-will-decide-the-speed-of-the-elephant-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-574737-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाथी की चाल और रफ्तार तय करेगी महराजगंज का अगला सरताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाथी की चाल और रफ्तार तय करेगी महराजगंज का अगला सरताज
Fri, 31 May 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 31 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लोक सभा क्षेत्र में चुनावी दंगल अब और भी दिलचस्प हो गया है। भाजपा और गठबंधन में सीधी टक्कर की बात चहुओर गूंज रही है, तो वहीं चुनाव प्रचार के दौरान थोड़ी सुस्त पड़ी बसपा के हाथी की चाल भी अचानक तेज हो गई है। ऐसे में हाथी की चाल और रफ्तार दोनों ही महराजगंज के अगले सरताज के फैसले में अहम हो गई है।
बता दें कि अंतिम चरण में होने वाले 63 महराजगंज लोक सभा के चुनावी महासमर में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें भाजपा से लगातार नौवीं बार प्रत्याशी बनाए गए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, फरेंदा विधान सभा से पहली बार कांग्रेस से विधायक बने वीरेंद्र चौधरी इंडिया गठबंधन से, जबकि बीएसपी से मौसमे आलम, अभय समाज पार्टी के बृजेश, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद कुमार पटेल के अलावा निर्दल प्रत्याशी छेदी मजदूर, रामप्रीत उर्फ त्यागी बाबा व सुनील चुनाव मैदान में उतरे हैं।
सभी अपने अपने चुनाव चिह्न के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। अंतिम रूप से दंगल के निर्णायक पहलवान के रूप में भाजपा के पंकज चौधरी और इंडिया गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी में सीधी टक्कर होने का अंदेशा जताया जा रहा है। लेकिन चुनाव प्रचार के शुरुआती दिनों में सुस्त रही हाथी की चाल में भी अचानक से तेजी आ गई है और हाथी ने भी अब रफ्तार पकड़ ली है। हाथी की चाल बढ़ने से भाजपा और गठबंधन दोनों दलों के प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
खासकर भाजपा जिसे बीते चुनाव में बीएसपी का प्रत्याशी चुनाव मैदान में न होने का सीधा लाभ मिला था, बड़े पैमाने पर दलित वोट भाजपा में सिफ्ट हुए थे और रिकार्ड मतों से पंकज चौधरी ने न सिर्फ जीत दर्ज की थी, बल्कि मोदी सरकार में वित्त राज्यमंत्री भी बने, लेकिन इस बार के चुनाव में बीएसपी का उम्मीदवार आने से भाजपा पहले से ही थोड़ी मुश्किल में थी, लेकिन बीएसपी ने जब अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मैदान में उतारा तो भाजपा तो खुश हुई लेकिन गठबंधन की बेचैनी बढ़ गई। ऐसे में हाथी के नये महावत बन कर चुनावी महासमर में उतरे मौसमे आलम अगर बसपा के परंपरागत वोटों को पुरी तरह सहेजने में सफल हो जाते हैं तो भाजपा के लिए चुनाव में थोड़ी मुश्किलें बढ़ जाएंगी, लेकिन मौसमे आलम दलित वोटों के साथ गठबंधन के बड़े वोटबैंक अल्पसंख्यक मतों में अपनी विरादरी के आधार पर सेंधमारी करने में सफल हो जाते हैं, तो गठबंधन की राह को और भी कठिन बना देंगे। ऐसे में जिले के राजनीतिक गणित में बसपा के हाथी की चाल और रफ्तार दोनों ही यहां के राजनीतिक फैसले में अहम भूमिका निभाएगी, जिसे लेकर सभी चर्चा कर रहे हैं।
सभी पार्टी को अपने कोर वोटर पर भरोसा रहता है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपनी विचारधारा वाले दल को ही हर हाल में वोट करते हैं। ऐसे में बसपा के कोर वोटर अपनी पार्टी की तरफ रहेंगे। यही हाल अन्य पार्टियों का भी रहेगा। वैसे प्रमुख मुकाबला यहां तो भाजपा व गठबंधन में है। मतों के बिखराव से नुकसान फायदा किसको होगा, इसका सटीक विश्लेषण करना मुश्किल है। अब तक के समीकरण में भाजपा मजबूत दिख रही है।
-रितेश प्रताप सिंह, राजनीतिक विश्लेषक
कुल मतदाता- 19,94,793
पुरुष - 10,51,133
महिला -9,43,570
थर्ड जेंडर -90
मतदान केंद्र: 1134
मतदान स्थल: 2084
जातीय समीकरण अनुमानित
सवर्ण - 7 लाख
ओबीसी -8 लाख
दलित - 3 लाख
मुस्लिम- 1.94 लाख
वर्ष 2019 का परिणाम
पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी -7,26,349 वोट (59.2 प्रतिशत )
कुंवर अखिलेश सिंह - सपा - 385925 (31.45 प्रतिशत)
सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस-- 72,516 वोट(5.91 प्रतिशत)

सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस