फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The nephew had strangled the old woman to death.

Maharajganj News: भतीजे ने ही गला दबाकर की थी वृद्ध महिला की हत्या

Sun, 08 Mar 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The nephew had strangled the old woman to death.
24 घंटे में पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश
विज्ञापन

घर के पीछे मिला था वृद्ध महिला का शव
मुनक्का देवी के जेठानी के लड़के ने की थी हत्या, प्राथमिकी दर्ज कर वास्तविक कारण का पता लगा रही पुलिस

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरौली टोला अजमतपुर में छह मार्च घर के पीछे मिली मुनक्का देवी की लाश के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला के भतीजे ने ही उसकी हत्या की है। आरोपी किसी बात को लेकर मुनक्का देवी से जलन की भावना रखता था। पति रामदुलारे की तहरीर पर आरोपी रामसकल पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हत्या की असली वजह जानने के लिए जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरौली टोला अजमतपुर में छह मार्च की सुबह करीब छह बजे मुनक्का देवी की उसके घर के पीछे एक गली में लाश मिली थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार को घटना की सूचना पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई। सूचना के अनुसार, मुनक्का देवी पांच मार्च की दोपहर से ही घर से लापता थीं। गायब होने के कुछ समय बाद परिजन मुनक्का देवी को खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी देर रात तक मृतका का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

छह मार्च को सुबह लगभग छह बजे घर के पीछे की गली में मुनक्का देवी की लाश मिली। मृतका के पति, उसके बच्चों तथा बहुओं से पुलिस ने बारी-बारी से घटना के बारे में जानकारी ली लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। अंततः फारेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम के सहयोग से पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी को दबोच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मुनक्का देवी की जेठानी का लड़का रामसकल उनसे किसी बात को लेकर जलन रखता था। इसकी जानकारी मृतका को नहीं थी। घटना के दिन पांच मार्च को दोपहर करीब एक बजे मुनक्का बरामदे में कोई काम कर रही थीं। वहीं बगल में हत्यारे ने इशारे से उन्हें अपने घर में बुलाया। जैसे ही मुनक्का देवी उसके घर में पहुंची, आरोपी ने एक हाथ से मुंह दबाया और दूसरे हाथ से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

तख्त के नीचे छुपाया था शव, खुद भी करता रहा तलाश
चाची की हत्या करने के बाद आरोपी ने घर के एक कमरे में तख्त के नीचे मुनक्का देवी के शव को रखकर कंबल से ढक दिया। घटना के दिन देर शाम तक जब मुनक्का देवी का कुछ पता नहीं चला तो हत्यारोपी रामसकल भी परिजनों के साथ उनकी खोजबीन में लग गया ताकि उस पर किसी को संदेह न हो। छह मार्च को सुबह लगभग 4:00 बजे जब सभी लोग गहरी नींद में थे। उसने पीछे के दरवाजे से लाश को घर से कुछ दूरी पर एक गली में फेंक दिया और आकर घर में आकर सो गया। उस गली के सामने वाले घर की महिला सुबह करीब 6 बजे उठकर झाड़ू लगाने लगी, तभी उसकी नजर लाश पर पड़ी तो वह जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हत्यारोपी से पुलिस की पूछताछ में घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों को पता करने में लगी हुई है।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मृतका के पति रामदुलारे की तहरीर पर आरोपी रामसकल पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed