फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The name of any eligible voter should not be left out in the revision.

Maharajganj News: पुनरीक्षण में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए

Wed, 10 Dec 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The name of any eligible voter should not be left out in the revision.
महराजगंज। नेहरू नगर वार्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर का मंगलवार को नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, सुधार कराने और हटवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन




नायब तहसीलदार ने बीएलओ व अन्य कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को सख्त निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। साथ ही मृतक, स्थानांतरित, अपात्र व्यक्तियों के नाम तत्काल हटाए जाएं ताकि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन रहे। शिविर में आए नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक को वोट डालने का अधिकार मिले, यही प्रशासन का लक्ष्य है। सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करें और कोई कोताही न बरतें। नायब तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को रोजाना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed