{"_id":"68e17fe782e23426330619f0","slug":"the-mothers-palanquin-came-out-amidst-the-rain-showers-cheers-echoed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161097-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश के फुहारों के बीच निकली माता की पालकी, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश के फुहारों के बीच निकली माता की पालकी, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
सिसवा के लोकायन दुर्गा पूजा समिति पुरानी पुलिस चौकी के प्रतिमा के साथ नृत्य करते हुये जाती युवत
सिसवा बाजार। क्षेत्र मे स्थापित लगभग 40 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को बारिश के फुहारों के बीच संपन्न हुआ। श्रद्धालु महिलाओं ने माता के पालकी को नगर का भ्रमण कराया। माता के जयकारों से नगर गुंजायमान रहा। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या पुलिस बल की तैनाती रही।
शारदीय नवरात्रि पर्व के छह दिवसीय महोत्सव के समापन पर शनिवार को नगर व क्षेत्र के तीन दर्जन प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। रिमझिम फुहारों के बीच सभी प्रतिमाएं सिसवा इस्टेट परिसर में इकठ्ठा हुईं जहां इस्टेट परिवार के लोगों ने पूजा-अर्चना किया।
इसके बाद प्रतिमाएं नगर के इस्टेट चौक, काली मंदिर, रामजानकी मंदिर, अमरपुरवा, गोपाल नगर, मिसकारी टोला होते रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सायर माता मंदिर होते देर रात खेखड़ा नाले पर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा यात्रा में मां जगदंबा के जयकारों के साथ महिलाएं व युवतियां पालकी की डोर खिंच रही थीं। वहीं डीजे के धुन पर युवाओं की टोली थिरकते हुए चल रहे थे। मन मोहक झांकी व अखाड़ों ने करतब का भी प्रदर्शन किया गया। जो आकर्षण के केंद्र रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कस्बे में पुलिस बल तैनात रही इस दौरान मोके पर अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, सीओ शिवप्रताप सिंह,प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी उमा कांत सरोज के साथ 12 थाने की फोर्स दो प्लाटून पीएसी, महिला आरक्षी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा के लिए मौजूद रहीं।
ढोल-नगाड़ों के बीच निकली दुर्गा की प्रतिमाएं: परतावल/भिटौली। विजयादशमी के दूसरे दिन शुक्रवार को परतावल, छपिया और भिटौली बाजार कस्बे में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। परतावल चौराहा, बाजार, कस्बा, तिवारी टोला सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक प्रतिमाएं एक साथ जुलूस के रूप में निकलीं। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए।
मुख्य चौराहे पर संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जय माता दी के गगनभेदी जयकारों से आसमान गूंज उठा। भक्त मां की प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा करते हुए विसर्जन स्थल की ओर बढ़े। कई जगहों पर भक्तों ने थाल में दीप सजाकर आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। विसर्जन यात्रा के दौरान वाहनों को झालरों और लाइटों से सजाया गया था। हर तरफ उत्सव का माहौल देखने को मिला।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस कर्मी लगातार गश्त करते रहे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
जुलूस के मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। शांति और श्रद्धा के वातावरण में सभी प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान काशीनाथ सिंह, जनार्दन चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, प्रभा शंकर, तेजा मोदनवाल, पुनीत पांडेय, आनंद पांडेय, आदर्श, सतीश मिश्रा आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, हड़हवा घाट पर नगर क्षेत्र में स्थापित लगभग 36 प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार देर शाम किया गया। एसडीएम ने विसर्जन से पूर्व सीओ के साथ हड़हवा घाट पर बिजली, नाव और तैराकों की उपलब्धता जांची।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड घुघली के उपनगर भिटौली बाजार में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। विसर्जन जुलूस में डीजे साउंड पर श्रद्धालु थिरकते हुए नजर आए।
उपनगर में तीन, धर्मपुर में तीन व सोहरौना तिवारी की एक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन अगया पुल स्थित देवरिया शाखा नहर के भैंसी पुल पर किया गया। पूरे चौराहे पर दिनभर पुलिस की गाड़ियां गश्त करती नजर आईं। पूजा समितियों ने विसर्जन जुलूस में डीजे की व्यवस्था की थी, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक सड़क पर जमी रही।