फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The mood of the weather changed, there was no sunshine throughout the day.

Maharajganj News: मौसम का बदला मिजाज, दिनभर नहीं निकली धूप

Fri, 08 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The mood of the weather changed, there was no sunshine throughout the day.
एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर छाया कोहरा।
महराजगंज। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेंटीग्रेट की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम काफी ठंडा रहा। घने बादल छाए रहने से पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिन में अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश आने वाली कंपकंपाने वाली ठंड का संकेत हो सकती है। विभाग के अनुसार शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी व धुंध रहने की उम्मीद है। तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। साथ ही बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 एवं न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वी चंदन का कहना है कि जब भी मानसून सत्र में बारिश कम होती है, तो उसका असर सबसे पहले सर्दी के दिनों पर पड़ता है। इस बार सर्दियों के दिन अधिक होने और न्यूनतम तापमान कम रहने के चलते लोगों को सर्दी का असर अधिक झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. एएम भाष्कर ने कहा कि दिन में गर्मी के चलते लोग सर्दी से बचाव को लेकर सतर्क नहीं रहते। वहीं, रात में अचानक तापमान कम होने के चलते हल्के शर्ट पहने घूम रहे लोग ठंड की चपेट में आ जाते हैं। ऐसा मौसम बेहद खतरनाक होता है। सर्द-गर्म मौसम के चलते गले में संक्रमण तो होगा ही, शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों को दिक्कत बढ़ जाएगी। इसलिए ऐसे मौसम में खुद को बचाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed