फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The missing groom was found smoking marijuana with his friends in the garden

Maharajganj News: लापता हुआ दूल्हा, बागीचे में दोस्तों संग गांजा पीते मिला

Sat, 03 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The missing groom was found smoking marijuana with his friends in the garden
ठूठीबारी। नेपाल से आई बरात में शादी के दौरान दूल्हा मंडप से लापता हो गया। उसे ढूंढ़ते हुए परिजन जब पास के एक बागीचे में गए तो दूल्हा वहां अपने दोस्तों के साथ गांजा पीते हुए पाया गया। इसको कुछ देर के लिए शादी में अड़चन उत्पन्न हो गई। बरातियों लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को काफी समझाया बुझाया, तब जाकर शादी संपन्न हो पाई।
विज्ञापन

बताया गया है कि पड़ोसी मुल्क नेपाल के नवलपरासी से ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। बारात धूमधाम के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची, जहां द्वार पूजा के बाद बरातियों व दूल्हे को पानी पिलाने के बाद खाना खिलाकर घराती शादी की तैयारियों में जुट गए। शादी के लिए दूल्हे को मंडप में ले जाया गया, मगर कुछ देर बाद ही दूल्हा मंडप से लापता हो गया। घंटों बीतने के बाद भी जब दूल्हा वापस नहीं आया तो शादी में विलंब होता देख लड़की पक्ष के लोग दूल्हे को खोजते हुए जनवासे में पहुंचे तो वहां भी दूल्हा नहीं मिला। पास के बागीचे में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ गांजा पी रहा था। दोनों पक्षों में घंटों कहासुनी होती रही। ग्रामीणों और बरातियों ने दोनों पक्षों को काफी समझाया-बुझाया, तब जाकर शादी की रस्में पूरी हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed