फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The miscreants beat the mother and son with sticks and rods, FIR against four people.

Maharajganj News: दबंगों ने मां-बेटे को लाठी-डंडे से पीटा, चार पर प्राथमिकी

Sat, 14 Mar 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The miscreants beat the mother and son with sticks and rods, FIR against four people.
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के अहिरौली टोला परसौनी गांव निवासी मुन्नी देवी ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि बेटे अजय और बहू अंशू के बीच कहा-सुनी हो गई। इससे नाराज होकर अंशू पड़ोसी संतोष के घर चली गई। नौ मार्च की शाम करीब पांच बजे अजय अपनी पत्नी को वापस लाने पहुंचा तो आरोपी संतोष, विनोद, शिव और शक्ति ने गालियां देकर उन पर हमला कर दिया। बचाव करने पहुंची मुन्नी देवी को भी नहीं बख्शा। थानाध्यक्ष अभयनारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष, विनोद, शिव और शक्ति निवासी अहिरौली टोला परसौनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed