फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The mini stadium constructed at the cost of Rs 42 lakh is useless

Maharajganj News: 45 लाख खर्च कर बना मिनी स्टेडियम बेमतलब

Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The mini stadium constructed at the cost of Rs 42 lakh is useless
घुघली। क्षेत्र के टेड़वा गांव में करीब 4 वर्ष पहले 45 लाख रुपये खर्च कर मिनी स्टेडियम तो बना दिया गया, लेकिन यहां अब तक किसी खेल का आयोजन नहीं होने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की मंशा पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

वहीं मैदान में खड़ा बिजली का पोल खेलने में अवरोध उत्पन्न कर रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों ने पत्राचार तो बहुत किये, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गंडक नदी के पास कुशीनगर सीमा से सटे बसे गांव टेड़वा में वर्ष 2020-21 में लगभग 42 .350 लाख रुपये से बना हाईटेक मिनी स्टेडियम आज भी खिलाड़ियों का इंतजार कर रहा है। मिनी स्टेडियम बनाए जाने का उद्देश्य ग्रामीणों में छिपी खेल प्रतिभा को जगाना है, ताकि नये स्तरीय खिलाड़ियों कोे खोजा जा सके। लेकिन स्टेडियम में एक विद्युत पोल होने के कारण आसपास के खिलाड़ियाें को खेलने में काफी समस्या हो रही है। बिजली विभाग की ओर से विद्युत पोल और तार हटाने के लिए ग्राम प्रधान को आने वाले खर्च का स्टीमेट दे दिया गया है। इसको हटाने में खर्च लगभग एक लाख व्यय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण ज्ञानपाल ने बताया कि टेढ़वा गांव में बने मिनी स्टेडियम में अभी तक कोई खेल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed