फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The mercury rose in the afternoon due to sunshine, and the low wind speed brought relief from the cold.

Maharajganj News: दोपहर बाद धूप से चढ़ा पारा, हवा की कम रफ्तार से ठंड से मिली राहत

Tue, 10 Feb 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose in the afternoon due to sunshine, and the low wind speed brought relief from the cold.
कोहरे की अधिकता से नहीं मिल सकी निजात
विज्ञापन

दिन डूबते ही मजबूत हो रही कोहरे की गिरफ्त
महराजगंज। लगातार आठवें दिन सोमवार को खिली धूप ने लोगों को राहत प्रदान की। पछुआ हवा की रफ्तार धीमी होने से भी ठंड का प्रभाव कम रहा। हालांकि दिन डूबने के बाद कोहरे बढ़ता गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति महज दो दिन ही तराई को मयस्सर होगी। विभाग ने एक बार फिर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
रविवार दिन डूबते ही बढ़ा कोहरा सोमवार को दिन में 11 बजे तक प्रभावी रहा। पछुआ हवा के शांत रहने के चलते दोपहर बाद धूप खिली। दोपहर लगभग दो बजे के बाद ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों को राहत मिली। धूप का प्रभाव शाम पांच बजे तक बना रहा। इसकी वजह से तापमान में इजाफा तो हुआ लेकिन दिन डूबने के बाद कोहरा एक बार फिर बढ़ गया। पछुआ हवा की रफ्तार कम होने के कारण ठिठुरन भरी सर्दी से तराई के लोगों को कुछ हद तक राहत महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक विशेष बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन 13 फरवरी के बाद हल्की बूंदाबांदी व बारिश की संभावना है।इससे तापमान एक बार फिर कम हो सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
अगले दो दिन तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान एक से दो डिग्री घट या बढ़ सकता है। पछुआ के शांत रहने से धूप राहत देगी लेकिन कोहरा बना रह सकता है। 13 फरवरी के बाद नए चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन रही है जिसके कारण में तराई में पारा लुढ़क सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed