फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The mercury remained stagnant, the westerly wind brought a feeling of melting.

Maharajganj News: ठिठका रहा पारा, पछुआ ने कराया गलन का एहसास

Wed, 03 Dec 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The mercury remained stagnant, the westerly wind brought a feeling of melting.
एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर मंगलवार को सुबह छाया रहा धुंध।
बादलों की आवाजाही के कारण धुंध में घिरी रही आबोहवा
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से चलने लगी पछुआ हवा ने कराया गलन का अहसास
महराजगंज। दिसम्बर के शुरू होते ही मौसम का बदलाव दिखने लगा है। तापमान के ठिठके होने के बाद भी पछुआ हवा के झोंकों ने गलन भरी ठंड का एहसास कराया। पूरे दिन बादलों की आवाजाही के कारण आबोहवा पर धुंध का प्रभाव बना रहा। सड़क पर फर्राटा भरने वाले बाइक सवार विपरीत मौसम के कारण संभल कर चलते दिखे।
मंगलवार की सुबह कोहरे का घनत्व कम रहने के कारण धूप तो समय से खिली। सुबह 9 बजे से शुरू हुई छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ ने गलन भरी ठंड को महसूस कराया। इस बीच बादलों की आवाजाही शुरू होने के कारण दोपहर बाद धुंध का प्रभाव गहराता गया। अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। बढ़ती ठंड के चलते लोग ऊनी शाल व स्वेटर या जैकेट पहन कर ही बाहर निकलने का साहस जुटा सके।
विज्ञापन

कृषि विभाग के मुताबिक गेहूं के लिए मौसम मुफीद
कृषि विभाग मौसम को गेहूं के लिए बेहतर बता रहा लेकिन को धूप भी जरूरी मान रहा है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई है। गेहूं उत्पादन के लिहाज से मौसम अनुकूल है। गेहूं का विकास कोहरा भरे मौसम में तेजी से होता है, लेकिन कोहरे के साथ धूप खिलती रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

पछुआ हवा की गति बढ़ने के कारण ठंड बढ़ी है। पारा और नीचे जाने का अनुमान है। कोहरे में वृद्धि के कारण दृश्यता पर भी प्रभाव पड़ेगा। हवा अगर 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है तो शीतलहर की संभावना बनेगी।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed