{"_id":"69260d5014c57a866e054839","slug":"the-martyrdom-of-the-ninth-sikh-guru-teg-bahadur-was-remembered-with-great-intensity-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-165100-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिद्दत से याद की गई सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर की शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिद्दत से याद की गई सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर की शहादत
विज्ञापन
अरदास करते श्रद्धालु।
नौतनवा। 350 वें शहीदी दिवस पर सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर की शहादत को बड़े ही शिद्दत से याद किया गया। इस अवसर पर नगर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समुदाय के लोग सुबह ही एकत्रित होकर देर शाम तक गुरु की अरदास में लीन रहे।
समुदाय की महिला टोली ने कीर्तन एवं गुरवाणी का पाठ कर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और लोक कल्याण की कामना की। वहीं लखनऊ से कीर्तन करने आए भाई सतवीर सिंह, हजूरी रागी जत्था भाई दिगंबर सिंह एवं गुरुद्वारा के ज्ञानी भाई मोहन सिंह व भाई कुलदीप सिंह की टोली ने गुरु तेग बहादुर की वीरगाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला और संगत को नेकी की राह पर चलकर मानव सेवा में खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। पूरे दिन कथा-कीर्तन के बीच नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। लंगर में प्रसाद वितरित करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, ईश्वरपीत सिंह, सतपाल सिंह, तजिंदर पाल, जसप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, मंजीत कौर आदि मौजूद रहीं।