{"_id":"687cf2d2066ee29b240da3e1","slug":"the-married-woman-was-thrown-out-of-the-house-when-her-dowry-demand-was-not-met-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155103-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Sun, 20 Jul 2025 07:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजौली में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को पति निखिल साहनी समेत राम सेवक, सुरेश, चंदा, रामबेलासी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता शीला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बैजौली निवासी निखिल साहनी के साथ हुई थी। शादी के दौरान मेरे पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार, उपहार स्वरुप छह लाख रुपये नकद व अन्य फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिए थे। शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल के लोग आए दिन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे मारपीट कर 18 जुलाई को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद