फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The manager and personnel of the Delivery Service Center together committed theft, arrested

Maharajganj: डिलीवरी सर्विस सेंटर के प्रबंधक एवं कर्मियों ने मिलकर की थी चोरी, गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 10:15 AM IST
सार

नौतनवां कस्बा के राजेन्द्र नगर वार्ड में बाईपास पर राजीव गांधी पीजी कालेज के सामने दो कंपनियों की आनलाइन एजेंसी है, जहां से सामान की डिलीवरी की जाती है। रविवार रात एक एजेंसी के शटर का ताला काटकर मोबाइल, लैपटॉप, नकदी समेत अन्य सामान चोरी हुआ था।

विज्ञापन
The manager and personnel of the Delivery Service Center together committed theft, arrested
नौतनवां थाने पर डिलेवरी सर्विस सेंटर में हुई चोरी के मामले का मंगलवार को खुलासा करते सीओ नौतनवां - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

नौतनवां कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर राजेन्द्र नगर वार्ड में रविवार रात एक कंपनी की डिलीवरी सर्विस सेंटर के शटर का ताला तोड़कर हुई थी। मंगलवार को चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सभी चारों आरोपी डिलीवरी सर्विस सेंटर के प्रबंधक एवं कर्मचारी ही निकले। पुलिस ने चोरी के सामान एवं नकदी बरामद की।

विज्ञापन


नौतनवां कस्बा के राजेन्द्र नगर वार्ड में बाईपास पर राजीव गांधी पीजी कालेज के सामने दो कंपनियों की आनलाइन एजेंसी है, जहां से सामान की डिलीवरी की जाती है। रविवार रात एक एजेंसी के शटर का ताला काटकर मोबाइल, लैपटॉप, नकदी समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने नौतनवां सर्किल पुलिस के साथ एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम को लगा दिया। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो मामले का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन


सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बोरी में सामान लेकर बैरियहवा मार्ग पर गैस गोदाम के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर देखा की चार लोग बोरा आदि लेकर बैठे हैं। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक बोरे में 74 मोबाइल डब्बा सहित, दो लैपटॉप डब्बा सहित, दो इयर बडस डब्बा सहित, एक शहद डब्बा सहित, एक बंडल डिजिटल लॉकर तथा एक सीसी टीवी कैमरा जिनकी कीमत बीस लाख उन्नीस हजार पांच सौ पैंतालीस रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दस लाख सत्ताइस हजार चार सौ चालीस रुपए नकद भारतीय, 3808 भारतीय सिक्के तथा तीस हजार पचहत्तर रुपए नेपाली रुपए बरामद हुआ। आरोपी प्रबंधक प्रिंस तथा कर्मचारी सतीश विश्वकर्मा, दिलीप यादव तथा कार्तिक जायसवाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed