फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The lover had killed the married woman

Maharajganj News: प्रेमी ने की थी विवाहिता की हत्या

Sun, 26 Feb 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The lover had killed the married woman
महराजगंज/फरेंदा। कैंपियरगंज जंगल के भारीवैसी क्षेत्र में बुधवार रात में हत्या कर फेंके गए महिला के शव के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि मृत महिला की पहचान राजकुमारी उर्फ रिया निवासी चिउटहां थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर के रूप में हुई। बताया कि रिया का संबंध फरेंदा क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सलमान से था। संबंधों में दरार पड़ने के कारण आरोपी ने एक सहयोगी विशाल की मदद से घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से संबंध बनने के दौरान वीडियो बना लेने के कारण वह लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। इससे आजिज आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। रेलवे स्टेशन व थाना सहित सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेट चस्पा कर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा था। उसी दौरान कैम्पियरगंज रेलवे स्टेशन पर पिता केशरचंद्र विश्वकर्मा ने पंफलेट देखकर दामाद भगवानपुर निवासी मनोज विश्वकर्मा को जानकारी दी। बेटी रिया के बारे में पूछा तो पता चला कि वह पांच दिनों से भगवानपुर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिता, दामाद व बड़ी बेटी संतोषी के साथ थाना फरेंदा पहुंचकर कपड़े व फोटोग्राफ्स के आधार पर मृत महिला की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सलमान व सहयोगी विशाल विश्वकर्मा निवासी भगवानपुर शिवपुर कैम्पियरगंज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृत महिला और सलमान व विशाल के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बहन के घर पर रहती थी रिया

मृत राजकुमारी उर्फ रिया की बड़ी बहन संतोषी की शादी कैम्पियरगंज क्षेत्र के शिवपुर भगवानपुर में हुई थी। वहां पर वह अक्सर आकर रहती थी। आरोपी युवक सलमान का ससुराल भी उसी गांव में था। सलमान का भगवानपुर में अक्सर आना जाना रहता था। उसी दौरान रिया की पहचान भी आरोपी से हो गई और दोनों में प्रेम संबंध हो गया। प्रेम संबंध के बाद सलमान ने रिया से प्रेम विवाह कर लिया था।


आरोपी विशाल है सलमान का साला

आरोपी सलमान का पहला विवाह शिवपुर भगवानपुर में विशाल की बहन रागिनी के साथ हुई है। अपने जीजा सलमान को ब्लैकमेल होता देख विशाल भी वारदात में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed