फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The lawyers protested and submitted a memorandum to the SDM, condemning the lathicharge.

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, लाठीचार्ज की निंदा की

Tue, 19 May 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The lawyers protested and submitted a memorandum to the SDM, condemning the lathicharge.
अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद मिश्र एवं महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना की निंदा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।


अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक ध्वस्त कर दिए गए। इससे कई अधिवक्ताओं के सामने आर्थिक एवं व्यावसायिक संकट खड़ा हो गया है। अधिवक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विधि के शासन की भावना के विपरीत बताते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है।
विज्ञापन




अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे पूरे प्रदेश का अधिवक्ता समाज आहत और आक्रोशित है। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े गए हैं उन्हें तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए और लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान अरविंद प्रताप निषाद, अरुण कुमार सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, अर्जुन, पवन, विजय सिंह, गौरव तिवारी, सुधांशु पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, वंदना तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed