फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The last date for Pradhan Mantri Awas Yojana has been extended till 15 May

Maharajganj News: पीएम आवास योजना की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ी

Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The last date for Pradhan Mantri Awas Yojana has been extended till 15 May
प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में मोबाइल एप के जरिए सर्वेक्षण किया जा रहा, 87,950 लोगों का सर्वे पूरा
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के सर्वे की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। शासनस्तर से दिए गए निर्देश के अनुसार, सर्वे की समय सीमा को बढ़ाकर छूटे हुए लोगों को भी योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 28 फरवरी तक निर्धारित सर्वे की तिथि बढ़ाकर 30 मार्च तक बढ़ाई गई थी। अब इसे 15 मई तक के लिए विस्तारित किया गया है।

परियोजना निदेशक (डीआरडीए) रामदरश चौधरी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 87,950 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। यह सात जनवरी से जिले की सभी 882 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। सर्वे के लिए 307 सर्वेयर लगाए गए हैं। इसमें पंचायत सचिव, लेखपाल और विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में मोबाइल एप के जरिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग अब तक सर्वे से वंचित हैं वे 15 मई से पहले अपना सर्वे जरूर करवा लें। ताकि योजना का लाभ उन्हें भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed