फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The kind of preparation to be done on the dam

बांध पर जिस तरह की तैयारी होनी चाहिए, वह नहीं दिख रही : स्वतंत्र देव

Sun, 11 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The kind of preparation to be done on the dam
बी गैप बांध के ठोकर संख्या 14 पर जिम्मेदारो को कार्य में लापरवाही को दिखा नाराजगी जताते स्वतंत्
बांध पर मानक के विपरीत एवं धीमी गति से चल रहे कार्यों को देखकर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जल शक्ति एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार की सुबह बिहार के रास्ते बाल्मिकी नगर बैराज होते हुए नेपाल राष्ट्र में नारायणी नदी के बी गैप बांध पर पहुंचे। बांध पर चल रहे कार्यों को देखा। बांध पर मानक के विपरीत एवं धीमी गति से चल रहे कार्यों के प्रति नाराजगी जताई। कहा कि जिस तरह की तैयारी होनी चाहिए वह नहीं दिख रही है। उन्होंने स्थिति में सुधार करते हुए 15 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।
जल शक्ति एवं जल संसाधन मंत्री ने कहा कि नेपाल राष्ट्र के पहाड़ों से निकलने वाली नारायणी नदी नेपाल के नवलपरासी जिले के सुस्ता नगर पालिका से होकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करती है। बरसात के दिनों में नदी से सटे गांवों को सुरक्षित रखने के लिए नदी के तटों पर बी गैप, ए गैप व नेपाल बांध का निर्माण किया गया है। इसकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार की है। ऐसे में बाढ़ से बचने के लिए हर वर्ष सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर बांध की मरम्मत कराती है।
विज्ञापन

इसी के क्रम में इस वर्ष भी क्षतिग्रस्त बी गैप बांध के ठोकर संख्या 6 से लेकर 14 तक और नेपाल बांध के ठोकर संख्या 1,2 तथा 5 पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जिम्मेदारों को कार्य में सुधार लाते हुए 15 जुलाई तक बांध मरम्मत का कार्य पूरा करने की चेतावनी दी। इस दौरान इन्होंने बांध के किनारे नदी की धारा को कम करने के लिए बनाये जा रहे नए टेक्नोलॉजी टेट्रापोल को भी देखा। कहा यह टेक्नोलॉजी पहले समुद्र के किनारे लगाए जाते हैं, लेकिन अब इसका प्रयोग गंडक नदी पर भी किया जा रहा है। ताकि नदी में आने वाले बाढ़ को रोका जा सके। सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने नक्शे के द्वारा नारायणी नदी के बारे में मंत्री को अवगत भी कराया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता प्रथम एवं मुख्य अभियंता गंडक आलोक जैन, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल द्वितीय गोरखपुर केके राय,असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार सिंह, संजय प्रताप मल्ल, अवर अभियंता रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed