Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief at Indo-Nepal Border: Freight Truck Congestion at Sonauli Drops 4 Km in 48 Hours

सोनौली बॉर्डर पर बड़ी राहत: 48 घंटे में 4 किमी घटा ट्रकों का जाम, व्यापार रफ्तार पकड़ेगा- ट्रकों का जाम हुआ कम

Sun, 10 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 02:07 AM IST
सार

नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों को सीमा पार करने में चार से पांच दिन तक का समय लग रहा है। बृहस्पतिवार को भारतीय सीमा क्षेत्र में करीब 14 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिससे नेपाल के कारोबारियों का माल सीमा पर ही फंस गया। लगातार हो रही परेशानी के चलते नेपाल के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने अब बढ़नी, ठूठीबारी और खनुवा बॉर्डर के रास्ते माल मंगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Relief at Indo-Nepal Border: Freight Truck Congestion at Sonauli Drops 4 Km in 48 Hours
सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों का लगा जाम। 

विस्तार

नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर बीते एक सप्ताह से मालवाहक ट्रकों का लंबा जाम लगा हुआ है। नेपाल सरकार द्वारा एमआरपी पर अनिवार्यता में आंशिक तौर पर छूट देने के बाद जाम से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को 14 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। शुक्रवार और शनिवार को दो-दो किमी जाम कम हो गया है।

विज्ञापन


फिल सीमा पर करीब 10 किमी लंबा जाम लगा है। जाम से राहत मिलने के बाद भी माल फंसने से चालक और व्यापारी चिंतित हैं। जाम लगे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की दो-दो और कई स्थानों पर तीन-तीन लेन में खड़े होने से पूरी सड़क जाम की चपेट में है। इससे आम यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों को सीमा पार करने में चार से पांच दिन तक का समय लग रहा है। बृहस्पतिवार को भारतीय सीमा क्षेत्र में करीब 14 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिससे नेपाल के कारोबारियों का माल सीमा पर ही फंस गया।

लगातार हो रही परेशानी के चलते नेपाल के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने अब बढ़नी, ठूठीबारी और खनुवा बॉर्डर के रास्ते माल मंगाना शुरू कर दिया है। भारतीय सीमा क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम को लेकर उद्योग वाणिज्य संघ ने चिंता जताई है। संघ ने दोनों देशों के अधिकारियों से जल्द व्यवस्था सुधार कर जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नेपाल में एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) से जुड़ी समस्या के कारण चार से पांच दिनों तक जरूरी सामानों की क्लीयरेंस नहीं हो सकी। इससे भंसार परिसर में वाहनों के खड़े होने की जगह भी नहीं बची। नेपाल के व्यापारियों का कहना है कि ट्रकों की नेपाल एंट्री में काफी दिक्कतें आ रही हैं और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्णा प्रसाद धिमिरे ने कहा कि सोनौली बॉर्डर पर जाम की सूचना मिलने के बाद अब भारतीय वाहन स्वामी और चालक इस मार्ग से नेपाल जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। उद्योगों को चलाने के लिए व्यापारियों को रूट बदलने की मजबूरी हो गई है। जाम के कारण व्यापार को काफी नुकसान हुआ है, जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों ने बढ़नी और खनुवा बॉर्डर से माल बुकिंग शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एमआरपी नियम के कारण रुके ट्रकों को अब नेपाल में प्रवेश मिलना शुरू हो गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed