{"_id":"6a724ac28b6fce7f5b09bceb","slug":"the-issue-of-the-under-construction-dharamshala-of-madheshiya-community-heated-up-again-the-force-returned-empty-handed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-182696-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फिर गरमाया मद्धेशिया समाज के निर्माणाधीन धर्मशाला का मामला, बैरंग लौटी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फिर गरमाया मद्धेशिया समाज के निर्माणाधीन धर्मशाला का मामला, बैरंग लौटी फोर्स
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के जयप्रकाश नगर वार्ड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने मद्धेशिया समाज की ओर से निर्माणाधीन धर्मशाला का मामला दो साल बाद फिर से गरमा गया। मंगलवार को घंटों बातचीत के बाद भी समाधान नहीं निकला।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को धर्मशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। दूसरे पक्ष द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की सूचना पर शाम करीब पांच बजे एसडीएम कुणाल, सीओ बसंत सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक चले भूमि पैमाईश, माथापच्ची और वार्ता के बाद कोई नतीजा नहीं निकला तो दोनों पक्षों को बुधवार को थाने पर बुलाया गया है।
गौरतलब हो कि मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति द्वारा सार्वजनिक धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य के दौरान दीवार व शौचालय की टंकी को लेकर दो साल से इस समिति व पड़ोसी के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। दो वर्ष पूर्व दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर जमकर मारपीट भी हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज हुआ। फिर कई दौर की बैठकों एवं समय के साथ उक्त विवाद दो पक्षों के बीच से आगे बढ़ जब राजनीतिक व दो समाजों के वर्चस्व का विषय बनने लगा तो निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था।
विज्ञापन
इधर, कुछ दिनों से फिर से धर्मशाला का निर्माण शुरू हुआ तो दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति उत्पन्न होने लगी। मंगलवार को दूसरे पक्ष द्वारा निर्माण कार्य रुकवाने को लेकर स्थिति बिगड़ी तो मामला एसडीएम तक पहुंचा। देर शाम पूरी पुलिस और प्रशासन की फोर्स विवाद स्थल पर पहुंची लेकिन कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकल पाया।
वहीं इस बाबत एसडीएम कुणाल ने बताया कि दोनों पक्षों को बुधवार को दोपहर 3 बजे विवाद के निपटान व सहमति को थाने पर बुलाया गया है। दोनों पक्षों से वार्ता उपरांत जो निर्णय होगा उसी आधार पर कागजी प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।