फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The incident took place in Bishunpura Tola of Siswa Bazaar, doctors at the district hospital declared him dead.

Maharajganj News: सर्पदंश से किशोर की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में भटकते रहे परिजन

Mon, 05 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in Bishunpura Tola of Siswa Bazaar, doctors at the district hospital declared him dead.
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द के टोला बिशुनपुरा में शनिवार रात सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए आजमगढ़ भी ले गए लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन

बिशुनपुरा निवासी मजदूर मोहन ने बताया कि उनका पुत्र राहुल शनिवार रात गांव में घूमकर घर लौटा था। उसने मां सरोज से पेट में दर्द होने की बात कही। परिजनों ने एक झोलाछाप चिकित्सक को बुलाया। राहुल की हालत देखकर चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए और उसे सीएचसी ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जांच में उसके पैर में घुटने के पास सांप के काटने का निशान मिला। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए आजमगढ़ ले गए लेकिन वहां भी कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार अपराह्न परिजन घर के लिए रवाना हुए। राहुल दो संतानों में बड़ा था। उसकी एक बहन अंकिता है। बेटे की मौत से मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed