{"_id":"69af35c2aca18e43df09c188","slug":"the-importance-of-water-will-be-explained-in-the-jal-arpan-mahotsav-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173003-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जल अर्पण महोत्सव में बताएंगे पानी का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जल अर्पण महोत्सव में बताएंगे पानी का महत्व
विज्ञापन
महराजगंज। 22 मार्च विश्व जल दिवस से सभी ग्राम पंचायतों में जल अर्पण महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में डीएम व सीडीओ की सहभागिता इसे महत्वपूर्ण बनाएगी। निर्देश मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने तैयारी शुरू की है। इस महोत्सव के बहाने ग्रामीण परिवेश के लोगों को पानी का महत्व बताने के साथ संरक्षण की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
डीपीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में जल अर्पण महोत्सव का आयोजन होना है। 22 मार्च से जल महोत्सव पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन का उद्देश्य जल आपूर्ति, रखरखाव व प्रबंधन में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाना है। जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रतिदिन अलग-अलग तरह की गतिविधियां ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर आयोजित होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं को पेयजल पर किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। पेयजल शुद्धता मूल्यांकन के लिए पेयजल जांच जागरूकता की गोष्ठी होगी। इसमें हर घर नल योजना में अच्छा कार्य करने वाले पंप ऑपरेटर व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
22 मार्च से जल अर्पण महोत्सव पखवाड़ा मनाए जाने को लेकर निर्देश निदेशालय से मिले हैं। कार्यक्रम सभी 882 ग्राम पंचायतों में होंगे। तैयारी शुरू कराई जा रही है। श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज