फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The humidity did not decrease due to rain, the maximum temperature was 35 degrees

Maharajganj News: बारिश से भी नहीं कम हुई उमस 35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Thu, 19 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The humidity did not decrease due to rain, the maximum temperature was 35 degrees
महराजगंज। मौसम में तब्दीली आने से धूप की तपिश से लोगों को निजात मिली है, लेकिन उमस ज्यादा होने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम का मिजाज पिछले दिनों की तरह रहा। धूप हल्की खिली, जिससे तपिश का एहसास नहीं हुआ, लेकिन हवा न चलने के कारण उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए। दोपहर करीब तीन बजे से हल्की बारिश हुई, लेकिन बारिश के बीच भी उमस बरकरार रही, जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शाम समय हल्की बारिश का क्रम लगभग दो घंटे तक बना रहा, लेकिन हवा न चलने के कारण उमस से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

हल्की बारिश से किसानों को लाभ बताया जा रहा है। उप कृषि निदेशक संजीव कुमार पटेल के मुताबिक दो दिन से हो रही हल्की बारिश ने मिट्टी में नमी लौट आई है। जिन किसानों को रोपाई करनी है, उन्हें कम पानी चलाना पड़ेगा। सब्जियों की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed